फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मैडम, तालाब की जमीन पर बन गया शौचालय

Sun, 02 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद क्षेत्र के कुम्हारपुरवा निवासी हनोमान ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके मकान के आगे स्थित सुरक्षित भूमि तालाब में दर्ज है। सहन में रास्ता है जिसे विपक्षी बंद कर देना चाहते हैं। विपक्षियों द्वारा इसी तालाब की भूमि में शौचालय का निर्माण कराया गया है। विरोध करने पर मारपीट के साथ धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ निधि बंसल से कब्जा हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


महमूदाबाद में सीडीओ निधि बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम और एसपी का कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन दोनों अधिकारी नहीं पहुंचे। सीडीओ ने शिकायतें सुनीं। वह दोपहर करीब 12.05 बजे तहसील परिसर पहुंचीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की 53 शिकायतें आईं जिनमें से 12 निस्तारित की गईं।

संपूर्ण समाधान दिवस में सदरपुर थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में तैनात वन विभाग के चौकीदार अयोध्या प्रसाद और माली मयाराम द्वारा वन विभाग की लकड़ी चोरी से बेची जाती है। इस संबंध में पूर्व में भी डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया था जिसके बाद विपक्षी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें