सीतापुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वाधान में 28 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल हिंदू सम्मेलन टल गया है। जिले में धारा 144 लागू होने की वजह से प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। जिस कारण से यह सम्मेलन स्थगित हो गया।
मालूम हो अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में 28 दिसंबर को विशाल हिन्दू सम्मेलन प्रस्तावित किया गया था। सम्मेलन के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया को आमंत्रित किया गया था।
इसे लेकर संगठन की ओर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन धारा 144 लागू होने के कारण प्रशासन ने कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी। जिस कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष रामनरेश पाल ने कहा कि 5 जनवरी को बाल्मीकि मंदिर में बैठक कर आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जायेगी और जनवरी में तोगड़िया का कार्यक्रम किया जायेगा। जिला संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बैठक में पहुंचने की अपील की है।