फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गरज के साथ पड़ सकती बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रविवार देर रात मेघ झूम कर बरसे। इससे मौसम सुहाना हो गया। सोमवार सुबह भी आसमान में छाए बादलों ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। अधिकतम पारा लुढ़ककर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान नजर आए। अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। जिले के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज रविवार की देर शाम को अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। देर रात करीब एक बजे बादलों ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। झमाझम बारिश से पारा लुढ़का तो मौसम सुहाना हो गया।
सोमवार की सुबह घिरी काली घटाओं के बीच 11 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली हवा ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। इसके आसमान साफ हो गया। सूरज ने दर्शन दिए तो उमस बढ़ गई। उमस से हर कोई बेहाल हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें