फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर दबंगों ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में कुछ दबंगों ने एक युवक को पीटा फिर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के घूरामऊ बंगला निवासी राजेश सिंह का कहना है कि रंजिश को लेकर मोहल्ले के सौरभ पांडेय, पंकज कश्यप आदि से विवाद हो गया था। आरोप है कि इन लोगों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। हवाई फायरिंग की।
फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ पांडेय व पंकज सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष एक साथ ही बैठे थे। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मारपीट हो गई। पीड़ित ने फायरिंग की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें