फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज हरियाली करेगी धरती का शृंगार, सैन्य भूमि में रोपे जाएंगे साढ़े बारह हजार पौधे

विज्ञापन
पौधरोपण स्थल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव राजस्व। - फोटो : पौधरोपण स्थल का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव राजस्व।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत वृदह पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही व नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव राजस्व, आवास व शहरी नियोजन पी गुरुप्रसाद लखनऊ-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एपीटीसी के पास सैन्य भूमि पर पौधरोपण करेंगे। सुबह 9 बजे करीब पांच हेक्टेयर भूमि पर एक ही दिन में 12500 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को नोडल अधिकारी ने चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने मंगलवार को सबसे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति के साथ बैठक कर पौधरोपण तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान गड्ढा खोदने की प्रगति, रोपण के लिए वन विभाग की नर्सरियों से पौध उठान आदि की जानकारी ली। सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पौधों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और अनिवार्य रूप से उनकी जियो टैगिंग का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, सीडीओ निधि बंसल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

साल भर में 76 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्हें अधिक से अधिक पौधे रोपित कर संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि जिले को वर्ष 2025 में 76 लाख 82 हजार 700 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उन्हें दायित्वों से अवगत कराया गया है। इसके लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसके जरिये निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें