फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता का जयघोष

विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : शहर में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अगुवाई में रविवार को जीआईसी परिसर से तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गईं। सैकड़ों दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकाली गई तिरंगा यात्रा से माहौल देशभक्ति में रमा नजर आया। अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि यह अवसर अनगिनत कुर्बानियों के बाद आया है। हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए संघर्ष किया और कुर्बानियां दीं।
विज्ञापन

उनकी कुर्बानियों की वजह से अंग्रेजों को भारत देश छोड़कर भागना पड़ा। जिसकी वजह से आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। संपूर्ण विश्व में भारत के गणतंत्र का बोलबाला है। हम सभी इसी वजह से प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस का जश्न मनाते हैं। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से तिरंगा रैली का शुभारंभ हुआ। रैली अस्पताल चौराहा, लालबाग चौराहा, बस स्टॉप, बहुगुणा चौराहा होते होते हुए आंख अस्पताल से वापस जीआईसी में समाप्त हुई। इस मौके पर दिपिल अरोड़ा, ब्लॉक प्रमुख अजय विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, अभिषेक मिश्रा,अनूप विश्वकर्मा, सुभाष सहित आदि युवाओं की टोलियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें