फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फिर दिखा बाघ, भयभीत किसानों ने खेत जाना छोड़ा

Thu, 13 Nov 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव वन रेंज के मुमताजपुर तथा अंदौली के आसपास बीते 15 दिनों से बाघ की सक्रियता बनी हुई है। इसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा भी लगाया अभी तक बाघ उसके आस-पास भी नहीं फटका है। अदौली में किसानों ने बुधवार रात में बाघ को फिर से चहल कदमी करते देखने का दावा किया है।
विज्ञापन

मुमताजपुर व अंदौली के किसान बाघ के भय से खेत जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। मुमताजपुर के प्रधान हरीश सिंह ने बताया कि बाघ के डर से नदी की तरफ के खेतों में कोई भी ग्रामीण अकेले नहीं जा रहा है। यदि कोई काम होता है तो लोगों को समूह में जाना पड़ रहा है।
किसान राजू सिंह ने बताया कि बाघ की दहशत से मजदूर भी खेतों में काम करने से मना कर रहे हैं। इससे गेहूं की बोआई व गन्ना काटने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं, वन विभाग की टीम बाघ की धरपकड़ के लिए लगातार कॉम्बिंग कर रही है। हालांकि पिंजरा लगाए जाने के बाद भी बाघ की सक्रियता कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय निवासी विकास विक्रम सिंह ने बताया कि पिंजरा लगाए जाने के बाद भी बाघ की चहलकदमी थम नहीं रही है। वन दरोगा ओमप्रकाश ने बताया कि दो दिनों से इलाके में बाघ के चहलकदमी करने के कहीं पर भी कोई नए पग चिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें