फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरगांव रेंज में घूम रहा बाघ, दहशत में ग्रामीण

Sun, 30 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। क्षेत्र में एक महीने से बाघ चहलकदमी कर रहा है। मुमताजपुर और अंदौली के बाद अब भूड़पुरवा के पास खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत बढ़ गई है। किसान खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने शनिवार को भूड़पुरवा के आसपास कॉम्बिग की। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

हरगांव वन रेंज के भूड़पुरवा मजरा रायपुर में शुक्रवार को बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद से लोग दहशत में हैं। रामासरे ने बताया कि जब से बाघ के होने की जानकारी मिली है। लोग खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। श्याम कुमार का कहना है कि बाघ गन्ने के खेत में भी छिपा हो सकता है। इस डर से लोग गन्ने की कटाई करने खेत नहीं जा रहे हैं। प्रदीप, सोनू व आयुष ने बताया कि अंधेरा होने पर बाघ की दहशत के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए बाघ पकड़ने की मांग की है।
उधर, वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा मुकेश वर्मा, ओम प्रकाश, सोमनी राठौर तथा वन रक्षक विनय सिंह ने शनिवार को भूड़पुरवा के आसपास कॉम्बिंग की। उन्हें बाघ का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले बाघ के पगचिह्न मुमताजपुर व अंदौली के आसपास मिले थे। इसलिए वन विभाग की दूसरी टीम ने वन दरोगा विवेक कुमार दीक्षित की अगुवाई में अंदौली के आसपास कॉम्बिंग की। वन विभाग की टीमों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीमें लगातार कर रहीं कॉम्बिंग
वन विभाग की टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। ग्रामीणों को बताया गया है कि सुबह व देर शाम खेतों की ओर न जाएं। बाघ को पकड़ने के लिए कवायद चल रही है।
- बीनू पाल, रेंजर हरगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें