फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10900 किसानों के खेतों से लेंगे मिट्टी के नमूने

Sun, 30 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। किसानों के खेत की मिट्टी की जांच कराई जा रही है। 10,900 किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेने का काम चल रहा है। इसके पूर्व 27,100 किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कराकर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जा चुका है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डाॅ.एसके सिंह ने बताया कि जिले के 38,000 किसानों के खेत की मिट्टी के नमूनों की जांच कराने का लक्ष्य है। 10,900 नमूने लेने का काम चल रहा है। इनकी जांच कराकर रिपोर्ट किसानों को दी जाएगी।
खरीफ फसल के दरम्यान 27,100 किसानों के खेतों से मिट्टी की जांच कराकर इसकी रिपोर्ट संबंधित कृषि सखियों के मार्फत उपलब्ध कराई जा चुकी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों के खेत की मिट्टी की जांच कराई जा रही है, उन्हें विभाग के तकनीकी सहायक फसल चयन की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें