फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसान पर बाघ ने किया हमला

Fri, 27 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। बाघ के हमले में शुक्रवार शाम एक युवक घायल हो गया। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। खबर पाकर कचनार पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की कचनार चौकी के पिपरी कला निवासी शिवकुमार अपने साथियों के साथ गांव के दक्षिण स्थित पिरई नदी के किनारे गन्ना छीलने गया था।
विज्ञापन

खेत नदी के किनारे व जंगल के पास है। गन्ना छीलते समय जंगल से निकले एक जानवर ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। सीने पर नाखून लगने से वह घायल हो गया। पास खड़े साथियों ने शोर मचाकर जंगली जानवर को भगाया।
शिवकुमार के साथियों व घायल शिवकुमार ने बताया कि जंगली जानवर बाघ था। जिसके पगचिह्न काफी बड़े थे। हमले में घायल शिवकुमार का घर पर ही इलाज किया गया। उधर, वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम शनिवार सुबह मौके पर पहुंचेगी। खबर पाकर कचनार पुलिस चौकी के सिपाही भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें