फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब प्लान योजना से जगमगाएंगे एलिया ब्लॉक के तीन गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अनुसूचित जाति बाहुल्य तीन गांवों के बाशिंदों को जल्द ही दूधिया रोशनी की जगमग देखने को मिलेगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा एलिया ब्लॉक के संबधित गांवों में काम कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना को तैयार किया गया है। इसके तहत 14 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च कर इन गांवों को जगमग बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड एलिया के तीन गांव जगना, डल्लूपुर, नरवाहनपुर में समाज कल्याण विकास द्वारा संचालित सब प्लान योजना के तहत सोलर लाइट सहित कई काम कराएं जाएंगे। इन गांवों का प्रस्ताव धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा ने दिया था। इन तीनों ही गांवों में 50 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति की है। कार्य कराने के लिए यूपी स्टेट कॉस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसके तहत पिच रोड, इंटरलॉकिंग रोड, नाली निर्माण के साथ ही रोड लाइट से जुड़े कार्य पूरे कराए जाएंगे।
चयनित स्थानों पर सोलर लाइट भी स्थापित की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि उक्त तीनों गांवों अभी तक किसी अन्य शासकीय योजना में आच्छादित नहीं है। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि धौरहरा की सांसद की ओर से योजना के तहत तीनों गांवों का प्रस्ताव दिया गया था। सब प्लान के तहत अब इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने को कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें