फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरा, खपुरा व मीरानगर बनेंगे स्मार्ट

Fri, 05 Aug 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ‘आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम’ योजना में महमूदाबाद के पोखरा, खपुरा व मीरानगर को विकसित किया जाएगा। शासन से मिली 27 गांवों की सूची में से प्रशासन ने ये तीन गांव चयनित किए हैं।
विज्ञापन


इन चयनित गांवों में विकास कार्यों के लिए प्रशासन कार्य योजना बनाने में जुट गया है। अब बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा की बुनियादी जरूरतों के साथ इन गांवों में वाई-फाई, इंटरनेट, आधुनिक फार्म मशीनरी, स्मार्ट विद्यालय सरीखी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

‘आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम’ योजना के जरिए ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना चाहती है। इसमें चयनित गांवों में आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्रियाकलाप से ग्रामीणों को हाईटेक करने की कवायद विभिन्न विभाग करेंगे।
विज्ञापन


छात्राओं को पढ़ाई के लिए सोलर लालटेन, बालिकाओं व महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण, जनसुविधा केंद्र पर कंप्यूटर, कॉमन सर्विस सेंटर में पुस्तकालय, स्मार्ट विद्यालय, आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था किया जाना, गांव में स्वयं सहायता समूहों का गठन, वृद्धों को चश्मे और दिव्यागों को कृत्रिम अंग दिया जाना, गांव के सार्वजनिक स्थानों पर फलदार व छायादार पेड़ लगाए जाना, गांव के बेरोजगारों के लिए ऋण व यातायात व्यवस्था किया जाना, औषधीय फसल के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।

प्रमुख सचिव, रेणुका कुमार ने डीएम को पत्र के जरिए जिले के 27 गांवों की सूची भेजी थी। प्रशासन ने सूची से ब्लॉक महमूदाबाद के तीन गांव पोखरा, खपुरा व मीरनगर का चयन किया है। इन गांवों को विकसित करने को प्रशासन जुट गया है। शासन से बजट मंजूर होते ही यहां विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें