फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ियों ने किया युवक पर हमला, घायल

Thu, 04 Aug 2016 11:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो भेड़ियों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। गंभीर रूप से जख्मी होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन


ग्राम समोलिया निवासी छोटे लाल का पुत्र सकटू (18) बुधवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। देर रात दो भेड़ियों ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनते ही परिवार के सदस्य व ग्रामीण लाठी लेकरदौड़ पड़े।

शोर होने पर दोनों जानवर भाग गए लेकिन तब तक सकटू गंभीर रूप से घायल हो गया था। सकटू ने बताया कि भेड़ियों ने उसे चेहरे व हाथों में गहरे जख्म कर दिए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शायद भेड़िए भूखे होंगे। जिसकी वजह से दोनों ने सो रहे युवक पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें