फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेट्रोल पंप के पास से पकड़े बॉयो डीजल भरे तीन टैंकर

Fri, 15 Nov 2024 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पकड़े गए टैंक।
विज्ञापन
सीतापुर। तालगांव क्षेत्र में कोंसर चौराहे के पास से बृहस्पतिवार देर रात बॉयो डीजल से भरे तीन टैंकरों को डीएम के निर्देश पर पुलिस ने पकड़ा। इसमें से एक बड़ा टैंकर गुजरात का बताया जा रहा है। आशंका है कि यह टैंकर बाॅयो डीजल लेकर आया था, जो कि अवैध तरीके से अन्य दो टैंकरों में पलटा जा रहा था। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी टैंकर से मिले बॉयो डीजल के नमूने जांच के लिए भेजने के बाद पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शेरपुर ग्रामसभा में कोंसर चौराहे के पास एक बॉयो पेट्रोल पंप है। जहां एक बड़े टैंकर सहित तीन टैंकर खड़े थे। बड़े टैंकर की क्षमता 36 हजार लीटर बताई जा रही है। वहीं दो अन्य टैंकरों की क्षमता कम थी। बड़े टैंकर पर किसी कंपनी का लोगो नहीं लगा हुआ था। अन्य दो टैंकरों पर एक नामी कंपनी का लोगो था। बॉयो डीजल सामान्य डीजल की अपेक्षा करीब दो रुपये सस्ता बिकता है।
बड़े टैंकर से दो छोटे टैंकरों में बॉयो डीजल निकालता देख गड़बड़ी की आशंका के चलते मामले की शिकायत डीएम से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक रूपेश जैन व अभिषेक सिंह की मौजूदगी में तीनों टैंकरों को अपने कब्जे में लेकर नमूने जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

लखीमपुर निवासी का बताया जा रहा पेट्रोल पंप
जिस बॉयो पेट्रोल पंप से तीनों टैंकर मिले, वह पेट्रोल पंप लखीमपुर निवासी का बताया जा रहा है। जो अन्य दो टैंकर है वह भी इनके नाम पर ही पंजीकृत बताए जा रहे हैं। आशंका है कि इनके अन्य पेट्रोल पंप हैं, जो इंडियन ऑयल के हैं। डीजल को निकालकर वहीं भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें