सदर कोतवाली के राधिकापुरी निवासी योगेंद्र की पत्री छोटी (40) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। पहले तो उन्होंने प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया, लेकिन फायदा न होने पर जिला अस्पताल में इलाज कराया। यहां पर चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि हुई है।
प्लेटलेट्स 42 हजार है। वहीं महोली इलाके के मैना भूड़ा निवासी राजेश का 18 वर्षीय पुत्र गोलू तेज बुखार से परेशान है। कई चिकित्सकों को दिखाया लेकिन फायदा नहीं हुआ। जिला अस्पताल की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। राजेश की 84 हजार प्लेटलेट्स हैं।
इसी प्रकार तंबौर कस्बा निवासी मतीन (40) फीवर से जूझ रहे हैं। काफी इलाज के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इनकी प्लेटलेट्स एक लाख बीस हजार हैं। इन सभी मरीजों का जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। डेंगू के मरीजों की संख्या 276 से बढ़कर 279 पहुंच गई है।