फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और डेंगू की चपेट में

Wed, 09 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तीन और लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इसी के साथ मरीजों की संख्या 308 से बढ़कर 311 हो गई है। शहर के मोहल्ला नारायन नगर हेमपुरवा निवासी विनीत मिश्रा का पुत्र प्रदुम्न मिश्रा (16) बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाया, जहां पर डॉक्टरों ने डेंगू का संदेह जताते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की पुष्टि की है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

वहीं तंबौर के मोहल्ला शेखन टोला निवासी अतुल कुमार (30) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार के सदस्यों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां प्लेटलेट्स 54 हजार के करीब बताई गई है। डेंगू की पुष्टि होने पर परिवार के सदस्य उसे लखनऊ ले गए। इसके अलावा नवाब शाह पुरवा निवासी किशोरी लाल (45) भी डेंगू की चपेट में आ गई। उसे लखीमपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें