फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिबनपुर में बनेगी पीएचसी

Wed, 09 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के अहिबनपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। इस पर एक करोड़ सैंतालिस लाख बजट व्यय होगा। शासन ने नए पीएचसी निर्माण की मंजूरी दे दी है। टेंडर होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नया केंद्र बनने के बाद अहिबनपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी। मालूम हो कि महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के अहिबनपुर व आसपास के करीब एक सैकड़ा गांवों के बाशिंदों को सरकारी अस्पताल के अभाव में कई किमी दूर दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ता था।

इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक, गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने अहिबनपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराने के विभाग से प्रस्ताव बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा था। इस पर शासन ने उसे स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक करोड़ सैंतालिस लाख की लागत से अहिबनपुर में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा धन स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें