फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

Mon, 18 Sep 2017 11:09 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र में हादसे के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदरपुर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


उधर, मछरेहटा थाना इलाके में एक वाहन ने किशोर को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।  

सदरपुर थाना क्षेत्र के जदवापुर निवासी शत्रोहन लाल (55) सोमवार की सुबह साइकिल से पशुओं का चारा लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में सदरपुर बिसवां मार्ग पर गांव के समीप ही ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे शत्रोहन लाल साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। जिसकी वजह से ट्रैक्टर व ट्रॉली के टायर उसे रौंदते हुए ऊपर से गुजर गए। इससे शत्रोहन लाल की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को वाहन समेत कब्जे में ले लिया है। 

दूसरा हादसा मछरेहटा थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मछरेहटा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय एक किशोर को घायल अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा पाया था। जिसको पुलिस ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल जाते समय किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर कौन है, उसको टक्कर किसने मारी है, इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलरामऊ मार्ग पर मौलापुर गांव के समीप रोडवेज बस को ओवर टेक करने के दौरान बाइक सवार एक महिला फिसल कर सड़क पर जा गिरी। इस दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक डाला ने महिला को कुचल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कोतवाल रंजना सचान ने घायल महिला को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
नगर के बेलदारी टोला निवासी रमेश निगम अपनी पत्नी के साथ रामनगर निवासी अपने बहनोई की तेरहवीं में हिस्सा लेने गए थे। सोमवार की सायं बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के मौलापुर गांव के सामने रोडवेज बस को ओवर टेक करने के दौरान रमेश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

बाइक फिसलने से बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी पुष्पा देवी (32) सड़क पर गिर गई थी। रमेश दूर गिरा था उसे चोटें नहीं आईं। इसी बीच पीछे से तेज गति में आ रहे हाफ डाला ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना होते देख मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने 100 सहायता पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर अमरनाथ सिंह ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें