फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बड़ेरा गांव में दीवार गिरने से तीन लोग घायल

Sun, 15 Sep 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद(सीतापुर)। नैमिषारण्य के एक गांव में शनिवार सुबह कोठरी की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हेें पीएचसी पहुंचाया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बड़ेरा गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे देवेंद्र की कच्ची कोठरी की दीवार गिर गई। इस दौरान मिश्रीलाल (50), सुलोचना (48) व निरंजन (55) मलबे में दब गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को पीएचसी नैमिषारण्य में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें