फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सियार के हमले में महिला समेत तीन घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में सियार के हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को हुई पहली घटना में जलाबाद निवासी अमरीश और उनकी मां इंद्ररानी पर सियार ने हमलाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने किसी तरह सियार को खदेड़ा और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

दूसरी घटना सजराबाद की है। यहां के रहने वाले रामस्वरूप शनिवार दोपहर खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में सियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रामस्वरूप घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सियार जिस तरह से लोगों को निशाना बना रहा है, उससे उसके पागल होने की आशंका है। क्षेत्रीय वनाधिकारी सिकंदर सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराने के साथ ही सियार की तलाश के लिए कॉम्बिंग भी शुरू कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें