फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में तीन लोग जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बहराइच डिपो की एक बस चालक की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को जहरखुरानी के शिकार तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद तीनों घर चले गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तालगांव इलाके के विशुनपुर निवासी चंद्रभाल, रामचंद्र व खैराबाद के इमिलिया निवासी संदीप दिल्ली से रोडवेज बस पर सवार होकर सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गए।
बेहोश होने पर इनको सीतापुर रोडवेज बस स्टैंड पर उतार दिया गया। यहां चालक की सूचना पर इन तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। कुछ देर इलाज के बाद तीनों चले गए। सूत्र बताते हैं कि इन लोगों के पास से मोबाइल, बैग आदि पार कर दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें