फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे तीन लोग गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के ग्वारी करेंहटी गांव में रविवार को धर्मांतरण का मामला सामने आया। हिंदूवादी संगठनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बजरंग दल के संयोजक नीरज के अनुसार वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को गांव पहुंचे। वहां गांव निवासी गुन्नू, बंशगोपाल और मुन्ना लोगों को एकत्रित कर इलाज के बहाने से ईसाई धर्म में जोड़ रहे थे।

आरोपी लोगों को रुपये व इलाज कराने का लालच दे रहे थे। यहां काफी भीड़ जमा थी। इसमें अधिकांश महिलाएं हैं। नीरज पुलिस को जानकारी देने के साथ ही मौके पर पहुंचे। पुलिस के सहयोग से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी देते हुए विवाद भी किया। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें