फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन मरीज मिले, हड़कंप

Fri, 21 Jul 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जिले में डेंगू के तीन मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। इन सभी मरीजों का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। इनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


ये टीमें शहर से लेकर गांवों तक भ्रमण कर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही हैं। पर इन टीमों को डेंगू के मच्छर व लार्वा नहीं मिले हैं।      

बारिश होने के साथ डेंगू मच्छर भी प्रभावी होने लगे हैं। जिले में डेंगू पर नजर रखने व निरोधात्मक कार्रवाई के लिए टीमें बनाई हैं लेकिन इसके बाद भी डेंगू मरीजों के मिलना चिंता का विषय है।
विज्ञापन


बिसवां के वहिदापुर सर्वाहनपुर निवासी रमेशचंद्र गुप्ता की पत्नी विद्या गुप्ता (45), हरगांव के न्यामूपुर निवासी रामआधार का पुत्र मनोज कुमार (12) व संदना के ग्राम कुर्सी निवासी खूबचंद की पुत्री अंकिता (13) में डेंगू के लक्षण मिले हैं।

इन तीनों का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है। डेंगू को लेकर निगरानी कर रहे डॉ. विवेक सचान का कहना है कि जहां तीन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिले हैं, उन स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें गई थीं।

टीमों ने तीनों स्थानों पर फॉगिंग की गई है। नालियों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया गया। इन मरीजों के परिवार के सदस्यों व मोहल्ले के लोगों की भी जांच की गई है। 

उधर, डेंगू पर नियंत्रण पाने के लिए बनी टीमों ने शहर के मोहल्लों, अस्पतालों व स्कूलों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कस्बों व गांवों तथा स्कूलों तक जा रही हैं। खासकर इनकी नजर कूलर, गमले, जानवरों की नांदे, गड्ढे, नाली में जमा पानी पर होती है।

करीब 150 स्थानों पर इन टीमों ने जांच की है। जहां पानी जमा मिला, वहां छिड़काव किया गया। हालांकि इन टीमों को अभी ऐसा कोई स्थान नहीं मिला, जहां पर डेंगू का लार्वा पाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें