कुंवरगड्डी (सीतापुर)। पिटाई में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अटरिया पुलिस ने निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल होने वाले डंडे को भी बरामद कर लिया है।
थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि 20 मार्च को इलाके के भगौतीपुर गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हुई थी। एक ओर से बैजनाथ यादव (50), दूसरी ओर से दिनेश यादव के लोग मौजूद थे। मारपीट के दौरान बैजनाथ के सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी।
केस दर्ज करते हुए मामले में हत्या की धाराओं को बढ़ा दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगौतीपुर गांव निवासी दिनेश, अजय यादव व राजपाल को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। डंडा बरामद करने के साथ ही तीनों को जेल भेज दिया गया।