फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के तीन और मौलाना कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सोमवार को तब्लीगी जमात के तीन और मौलानाओं के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। प्रशासन ने बिसवां में क्वारंटीन जमातियों को अब खैराबाद में भर्ती कर दिया है। डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि ये लोग तब्लीगी जमात से आए थे। इसमें एक बस्ती और दो संतकबीरनगर जिले के है।
विज्ञापन

बिसवां इलाके में अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन 16, खैराबाद के दो और शहर कोतवाली इलाके से एक का रविवार को सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। सोमवार देर शाम लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद तीन मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये तीनों बिसवां इलाके के कृष्णा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने तीनों को बिसवां से खैराबाद एल-1 अस्पताल में देर रात भर्ती करा दिया।
बताते हैं कि एक व्यक्ति दूसरे समुदाय का है, लेकिन विशेष समुदाय में धर्म परिवर्तन कर लिया था, पर उसने अपना नाम नहीं बदला था। कोरोना पॉजिटिव मिले तीनों मौलाना समेत छह लोग बस्ती और संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। ये सभी 13 जनवरी से बिसवां इलाके में रुके हुए थे। इस बीच इलाके की कई मस्जिदों और अन्य स्थानों पर इनके जाने की सूचना सामने आ रही है।
विज्ञापन

तीन नए मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, इससे पहले सात बांग्लादेशी, एक महाराष्ट्र और इनके संपर्क में आए खैराबाद के दो सेवादार कोराना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जमातियों को प्रशासन ने एक अप्रैल को बिसवां के एल्पिस स्कूल में क्वारंटीन कराया था। इसके बाद चार अप्रैल से ये लोग कृष्णा देवी कॉलेज में क्वारंटीन थे।
सीएमओ डॉक्टर आलोक वर्मा ने बताया कि तीनों नए मरीजों को खैराबाद में भर्ती करा दिया गया है। अब इनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित करने के लिए टीम को लगाया जा रहा है।
रामाभारी बना हॉट स्पॉट, तीन किमी. का एरिया सील
बिसवां में तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही प्रशासन ने रामाभारी इलाके के तीन किमी. के दायरे को हॉट स्पॉट चिह्नित कर सील कर दिया है। इस क्षेत्र को सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
बिसवां में आने के बाद एक अप्रैल तक ये सभी रामभारी में ही रुके थे। एसडीएम ने बताया कि इस परिधि में आने वालों पर पर अब पूरी तरह से आने-जाने की पाबंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें