सीतापुर। हाईवे पर खड़े व्यक्ति मोबाइल व रुपये छीनने वाले तीन बदमाशों को खैराबाद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से दो आरोपी हरियाणा प्रांत के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के जिला करनाल थाना तारावणी गांव पधाना निवासी सोनू राजपूत, जिला रोहतक के थाना शिवाजी काॅलोनी गांव कबुलपुर निवासी जगजीत उर्फ सागर के साथ जिला लखीमपुर खीरी के थाना गोला गांव दलेलनगर निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके पास से एक फोन, चार हजार रुपये, एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे तीनों दोस्त हैं। दिल्ली में एक ही साथ काम करते थे। साथी अंकित का घर लखीमपुर में है। इसलिए सीतापुर आए थे। 20 मार्च की रात हाईवे के किनारे खड़े एक व्यक्ति से आरोपियों ने झपटा मारकर उनका मोबाइल और रुपये छीन लिया था। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।