फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से एक लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। बेखौफ चोरों ने नगर क्षेत्र के तीन घरों में धावा बोल दिया और वहां से नकदी समेत करीब एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस बार चोरों ने सीएचसी परिसर में रह रहे स्वास्थ्य कर्मियों के आवास को निशाना बनाया। इससे लोगों में खौफ व्याप्त है।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर स्थित डा. फिरोज अहमद के आवास में बाराबंकी के कटरा नवाबगंज निवासी 108 एंबुलेंस चालक सरफुद्दीन रहता है। रात में वह अपने कमरे में सोया था। सुबह जब उठा तो मुख्य द्वार व आंगन का ताला टूटा था। सरफुद्दीन का आठ हजार रुपये व मोबाइल चोरी हो गया।
इसी आवास में रहे रहे इमर्जेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के पद पर तैनात पुनीत वर्मा घर से पांच हजार की नकदी, दो मोबाइल चोरी हो गए। इसी के बगल बने डॉ. सुजीत के आवास में चोरों ने धावा बोल दिया। यहां से चोरों ने 14 हजार की नकदी व तीन मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन

चोरी की तीनों घटनाओं की तहरीर पीड़ितों द्वारा दे दी गई है। इस संबंध में कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि घटनाओं की तहरीर नहीं मिली है। मोबाइल फोन पर मिली सूचना के आधार पर पुलिसकर्मियों को भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें