फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा समेत दो दुकानों से तीन लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना सदरपुर इलाके में चोरों ने सराफा समेत दो दुकानों से करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास हुई लाखों की चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिसवां इलाके के पुरवारी टोला निवासी तरुण रस्तोगी सदरपुर के देबियापुर चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के निकट रमेश की दुकान किराए पर लेकर सोना-चांदी व बर्तन बेचने का काम करते हैं।
बुधवार की रात चोर ने शटर उखाड़ कर दुकान में घुस गए। इसके बाद चोरों ने यहां से तीन किलो पुरानी चांदी, 17 ग्राम सोना और 300 ग्राम चांदी के जेवर, पांच हजार के करीब नकदी आदि सामान पार कर दिया। सुबह होने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरी गए सामान की कीमत ढाई लाख की बताई जा रही है।
विज्ञापन

चोरों ने देबियापुर बाजार के पास शिव प्रसाद रस्तोगी निवासी सिरसी सरैंया की ज्वैलरी की दुकान में धावा बोल दिया। चोरों ने यहां से 185 ग्राम पुरानी चांदी, चार हजार की नकदी पार कर दी। दोनों स्थानों पर चोरी गए सामान की कीमत तीन लाख बताई जा रही है। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। एसओ सदरपुर उमाकांत दीपक ने बताया कि माले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस चौकी के पास चोरी से आक्रोश
सदरपुर के देबियापुर पुलिस चौकी के करीब लाखों की हुई चोरी की वारदात से स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास चोरी की घटना होना खुद में बड़ी बात है। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें