फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख घर पर रख दर्ज कराया लूट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। एटीएम में नोट भरने वाली एक कंपनी के कर्मचारी ने बेटे के साथ मिलकर लूट की बड़ी साजिश रच डाली। वह करीब 11 लाख रुपये घर पर रखकर थाने पहुंच गया। वहां उसने लूट का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने कर्मचारी से पूछताछ की तो चंद घंटे में ही फर्जी लूट का खुलासा हो गया। पुलिस ने उसके घर से रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के कर्मचारी व उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली के नरोत्तम नगर दक्षिणी निवासी साजिद अली एटीएम में नोट भरने वाली एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। उसने पुलिस को बताया कि वह 12 लाख 90 हजार रुपए लेकर निकला था। दो लाख 10 हजार रुपए सिधौली स्थित एक एटीएम में भर दिए। इसके बाद वह 10 लाख 80 हजार रुपए लेकर बेटे शोएब के साथ बाइक से गोपालपुर भट्टे की ओर मिश्रिख मार्ग पर जा रहा था। उसने बताया कि इसी बीच गोपालपुर पूर्वी के निकट सिधौली की ओर से आए बाइक सवार दो लोगों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया। उसने कुछ दूर उनका पीछा भी किया, लेकिन वह नहीं मिले।
इसके बाद वह घर लौट आया और कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। वह थाने पहुंचा और लूट की तहरीर देकर पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को जांच के दौरान कर्मचारी की बातचीत से उसी पर शक हुआ। संदेह के आधार पर पुलिस ने साजिद से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर साजिद ने साजिश कुबूल ली। उसने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन

10 लाख 80 हजार रुपए उसने घर पर रखे हैं। पैसे हड़पने के लिए उसने लूट की फर्जी साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से पूरे पैसे बरामद कर लिए गए हैं। एसओ संदना आरबी सुमन ने बताया कि लूट का केस दर्ज कराने वाला कंपनी का कर्मचारी साजिद ही वारदात का मुख्य आरोपी था। उसने रुपए खुद घर पर रखकर लूट का झूठा केस दर्ज करा दिया। इस साजिश में उसका बेटा भी शामिल था। एसओ का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें