फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यातायात व्यवस्था धड़ाम, हाईवे पर तीन किमी लंबा जाम

Wed, 21 Aug 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रक्षाबंधन पर्व पर यातायात बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से धड़ाम हो गई। हाईवे से लेकर लिंक मार्गों तक हर तरफ जाम ही जाम नजर आया। सिधौली में हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पांच घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। लहरपुर-तंबौर मार्ग पर भी लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिलेभर में रक्षाबंधन के त्योहार पर भारी भीड़ रही। शहर में लालबाग, बस स्टेशन, चुंगी चौराहा समेत कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सिधौली में हाईवे पर हालात बेहद खराब हो गए। दरअसल, यहां बिसवां चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। चौराहे पर टीन की बैरीकेटिंग लगा दी गई है। रक्षाबंधन पर यातायात के भारी दबाव के चलते सोमवार की शाम करीब छह बजे हाईवे पर जाम लग गया।
करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगने से यातायात रेंग-रेंगकर आगे बढ़ता हुआ नजर आया। कमलापुर से लखनऊ जा रहे हर्षित गुप्ता ने बताया कि सिधौली पार करने में 1:20 घंटे का समय लग गया। वहीं, राखी बांधकर रोडवेज बस से सीतापुर से लखनऊ जा रही माधुरी का जाम व गर्मी से बुरा हाल हो गया। कई वीआईपी वाहन व पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंसी रहीं। करीब पांच घंटे बाद जाम छूटा। नदी का पुल हुआ क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार तंबौर मार्ग पर शारदा नहर रेगुलेटर के निकट केवानी नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पुल का निर्माण किया जा रहा है। संपर्क मार्ग संकरा होने व सड़क के किनारे लगी दुकानों के चलते जाम लग गया। पुल पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने मातहताें के साथ तंबौर जाने वाले वाहनों को नगर के मजाशाह चौराहे पर रोक कर जाम में फंसे वाहनों को निकालना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद जाम से लोगों को छुटकारा मिल सका।


यातायात का दबाव बढ़ने से लगा जाम
रक्षाबंधन पर्व के चलते यातायात का दबाव एकाएक बढ़ने से सिधौली में हाईवे पर जाम लग गया था। जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जल्द ही जाम हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया था।
विज्ञापन

-विनोद यादव, यातायात निरीक्षक दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें