फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आई बाइक। - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुरमथुरा और हरगांव इलाके में रविवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मौके पर हेलमेट नहीं मिले।
विज्ञापन


रामपुरमथुरा क्षेत्र के बांसुरा निवासी सतीश (30) रविवार सुबह किसी काम से चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के पास गए थे। उसी दौरान गोडैचा की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी बाइक से टकरा गई। घायल सतीश को पुलिस और परिजनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन


उधर, हरगांव के बड़खेरवा निवासी सोहनलाल (60) सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए। परिजन उनको लेकर लखीमपुर खीरी के एक निजी अस्पताल पहुंचे, वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उनको ट्रॉमा सेंटर ओएल जिला लखीमपुर खीरी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उधर, हरदोई के बघौली थाना करीमनगर सैदापुर निवासी अंकित (25) गांव निवासी अपने दोस्त देवानंद (30) के साथ दवा लेने लखीमपुर खीरी जा रहे थे। हरगांव मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर लगने से घायल हुए अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल देवानंद को पुलिस तत्काल सीएचसी हरगांव ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको ट्रॉमा सेंटर ओएल जिला लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने बताया कि टैंकर चालक मौके से भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें