फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 13 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को जिले के तीन और संक्रमित मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। तीनों ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 61 पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जेल में बंद कैदी समेत 13 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी का इलाज शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि राजाराम जायसवाल की तबियत ठीक नहीं थी। बुखार और अन्य परेशानी पर उनकी कोरोना की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मरीज को एल-2 में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर पिछले दिनों लखनऊ भेजा गया था, जहां पर वे भर्ती थे। वहीं पर इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के ऑनलाइन पोर्टल पर दो और लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है।
ये दोनों मरीज जिले के ही रहने वाले हैं। बताया कि दोनों को समस्या थी। कई दिन पूर्व लखनऊ में ही जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले इन दोनों मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 61 हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 13 नए मरीज पाए गए हैं, इसमें जमोली, कंदुनी, रामगढ़ चीनी मिल, जमुनिया, देवरिया, बबुुर्दीपुर, मिश्रिख के मोहल्ला थोक, पत्तीपुर, मिश्रिख के भिठौली, बेरसापुर, अलादापुर, मिरदही टोला में एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित मिले मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है। लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा जेल में बंद एक कैदी और कोरोना संक्रमित मिला है। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि संक्रमित मिले कैदी को अलग बैरक में क्वारंटीन करा दिया गया है। डॉक्टरों की ओर से कैदी के इलाज की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें