फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती व उनके बच्चे जख्मी हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी कसमंडा भेजा, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां महिला की मौत हो गई। पति व एक बच्चे की हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मछरेहटा इलाके के बनियामऊ गांव निवासी जितेंद्र कुमार (30) अपनी पत्नी रूबी देवी (26), छह माह के बेटे चुनैया व तीन साल के बेटे शिवांश के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार देर शाम लखनऊ जा रहा था। जब ये लोग कमलापुर कस्बे में मास्टरबाग मोड़ के निकट पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक कार सहित भाग निकला, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कसमंडा भेजा। सीएचसी में रूबी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रूबी की मौत हो गई। हादसे में मृतका के पति जितेंद्र कुमार व बड़े बेटे शिवांश की हालत नाजुक है। छोटे बेटे को मामूली चोट आई हैं। पुलिस का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जितेंद्र लखनऊ में फल का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता था। इन दिनों वह अपने गांव मछरेहटा के बनियामऊ गया था। वहां उसे किसी निजी चिकित्सक के वहां बच्चे की दवा लेनी थी। दवा लेकर वह दशहरा की छुट्टी के बाद अपने कारोबार के सिलसिले में परिवार सहित लखनऊ जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें