फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला, तीन घायल

Sat, 18 Feb 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मधुमक्‍खी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को मतदान कर्मियों को लेकर निकले एक ट्रक पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले में दो सिपाही व ट्रक चालक घायल हो गया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एलिया में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ट्रक (यूपी 34 सी 9504) शनिवार को मिलिट्री ग्राउंड से मतदान कर्मियों को लेकर निकला था। ट्रक सोहाई गांव में मतदान कर्मियों को उतार रहा था, इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया।

अधिकांश लोग निकल भागने में सफल रहे, लेकिन ट्रक में सवार मिर्जापुर से आए सिपाही अनिल सिंह, राकेश सिंह तथा ट्रक चालक सरोज कुमार मधुमक्खियों से घिर गए।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने किसी तरह से धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया, लेकिन तब तक तीनों बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे। आननफानन में तीनों को एंबुलेंस से एलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें