फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29.59 लाख वोटर करेंगे 95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 18 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election
विज्ञापन
जिले के 29,59,136 मतदाता रविवार को नौ विधानसभा सीटों पर किस्मत आजमा रहे 95 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 3,78,788 मतदाता सीतापुर में और सबसे कम 2,90,911 मतदाता महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


सीतापुर, महोली में सबसे ज्यादा 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि सबसे कम महमूदाबाद में छह उम्मीदवार हैं। शनिवार को मिलिट्री ग्रास मैदान से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां अपने-अपने ड्यूटी स्थल पहुंच गईं।

रविवार को जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में 2355 मतदान केंद्रों के 3167 पोलिंग बूथों पर वोट डालेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली हैं। मतदान में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में शांतिपूर्ण ढंग मतदान कराने के लिए पुलिस व प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। जिसके चलते प्रशासन ने जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिले में कुल 338 पोलिंग बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है।

जबकि 130 पोलिंग बूथ बर्नेबुल श्रेणी में हैं। मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर लाइव मॉनिटरिंग करने के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही फरमान जारी किया था। ताकि पोलिंग बूथों पर किसी भी अप्रिय स्थिति में फौरी तौर पर नियंत्रण पाने में कामयाबी हासिल हो सके और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।

इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिले के 386 पोलिंग बूथों पर वेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। ताकि लाइव टेलीकॉस्ट किया जा सके। मतदान केंद्रों पर लाइव नजर रखने व कैमरे आदि लगाने का काम एक प्राइवेट को सौंपा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें