फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद की तीन दुकानें सील, चार के लाइसेंस निलंबित

Mon, 18 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रामपुर मथुरा में खाद की दुकान को सीज करवाते जिला कृषि अधिकारी। 
विज्ञापन
सीतापुर। किसानों को खाद मिलने में हो रही दिक्कतों और शिकायतों का संज्ञान में लेते हुए जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने रविवार को दो ब्लॉकों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई से बचने के लिए तीन दुकानदार निरीक्षण के समय दुकान बंद कर भाग गए, इनकी दुकानों को सील किया गया। जांच में दोषी पाए गए चार दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए और दो दुकानदारों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद तहसील के ब्लॉक रामपुरमथुरा में विभिन्न खाद की दुकानों का जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान मोनू फर्टिलाइजर, ललित ट्रेडिंग कंपनी और हिमांशु खाद भंडार रामपुरमथुरा दुकान बंद कर भाग गए। इनकी दुकानों को सील किया गया। इन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग व अधिक दर पर यूरिया बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी।
वहीं, किशन खाद भंडार और आरके खाद भंडार रामपुरमथुरा के द्वारा प्रतिष्ठान पर स्टाॅक-बिक्री रजिस्टर व अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के कारण इनके खाद के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एके खाद भंडार और शिवभगवान खाद भंडार रामपुर मथुरा की ओर से किसानों की नकल खतौनी व आधार कार्ड प्रस्तुत न किए जाने के लिए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

तहसील लहरपुर के मैसर्स मौर्या खाद एवं बीज भंडार शेरपुर की ओवररेटिंग की शिकायत की जांच सहायक विकास अधिकारी कृषि से की गई थी। जांच के समय फर्म के प्रतिनिधि दुकान बंद कर भाग गए। इसपर इनका खाद का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही तहसील बिसवां के विकास खंड रेउसा स्थित लक्ष्मी खाद भंडार, लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, शुक्ला ट्रेडिंग कंपनी, श्रीकुबेर जी ट्रेडिंग कंपनी, आदर्श खाद भंडार और पोरवाल खाद भंडार रेउसा का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि आधार कार्ड व जोत, खतौनी के आधार पर निर्धारित दर पर खाद बेची जाए। किसानों का विवरण बिक्री रजिस्टर पर अवश्य दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें