सीतापुर। कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर संग तीन कलेक्ट्रेट कर्मी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। इनके सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह हुआ। डीएम अभिषेक आनंद ने उन्हें उनके सेवाकाल के दौरान निष्ठापूर्वक, ईमानदारी एवं उत्कृष्ट कार्यशैली से कार्य किए जाने के लिए स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ और शुभकामनाएं प्रदान की।
कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर राम अवध वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी तहसील सिधाैली अमिता श्रीवास्तव और सहायक नाजिर रामदास अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए। इनके सम्मान में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह हुआ।
इस मौके पर डीएम ने कहा कि इन कर्मचारियों के सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के इन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में एडीएम नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी, एसडीएम सदर अभिनव यादव संग अन्य अफसर मौजूद रहे।