झरेखापुर(सीतापुर)। हरगांव के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में कक्षा सात का एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर गया। शिक्षकों ने सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में छात्र की मौत हो गई।
परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। पचैनापुर गांव निवासी संतोष(12) कक्षा सात का छात्र था। बृहस्पतिवार को सुबह घर से स्कूल गया। स्कूल छुट्टी होने के बाद घा जा रहा था, इसी दौरान स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर गया।
शिक्षकों ने परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए सीएचसी हरगांव भेज दिया। डाॅक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। बीईओ रमाकांत मौर्या ने बताया कि छात्र काफी दिनों से बीमार चल रहा था।