फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। शराब पीने से मना करने पर एक पति भड़क गया। उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। नशे में धुत पति ने पत्नी को दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ घर से भगा दिया। महिला बच्चियों को लेकर मायके चली गई है। शनिवार को महिला ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली व नगर के मोहल्ला लोखरियापुर में रहने वाला उसका पति शराब का आदी है। हर रोज रात को वह नशे में बुरी तरह धुत होकर घर पहुंचता है। इसके बाद पत्नी को प्रताड़ित करता है। पत्नी ने बताया कि पति के शराब पीने की लत के कारण आए दिन घर में कलह रहती है। विगत शुक्रवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा।
इस पर दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो भड़के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पत्नी का आरोप है कि तलाक देने के बाद पति ने दोनों बच्चियों के साथ उसे घर से भगा दिया। मजबूरन बच्चियों को लेकर वह अपने मायके पहुंची। कोतवाली प्रभारी विकास मिश्र ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें