फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में रखे तीन सिलिंडर फटे, मचा हड़कंप

Fri, 29 Nov 2024 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। महोली मार्ग स्थित नरहरपुर गांव में शुक्रवार को प्रकाश वाल्मीकि के घर में अचानक आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर घर में रखे तीन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि सिलिंडर के टुकड़े घर से लगभग 200 मीटर दूर तक जा गिरे। गृहस्वामी के अनुसार करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गृहस्वामी प्रकाश वाल्मीकि ने बताया कि 16 नवंबर को लड़की की शादी हुई थी। शनिवार को चौथी जानी थी। घर पर तीन सिलिंडर रखे थे। इसी बीच लखीमपुर निवासी बड़े भाई मोहन की बृहस्पतिवार देर रात मौत हो गई। शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने पूरा परिवार लखीमपुर गया था। गांव वालों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर हरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें