फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापरवाही पर हटाए गए तीन सीएचसी अधीक्षक

Thu, 16 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बुधवार को छह चिकित्साधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें कसमंडा, हरगांव और रामपुर मथुरा के सीएचसी अधीक्षकों को साइडलाइन किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इन तीनों सीएचसी से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए प्रशासनिक आधार पर तीनों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जारी तबादला सूची में सीएचसी अधीक्षक कसमंडा डॉ. राजीव वर्मा को चिकित्साधिकारी सीएचसी हरगांव, सीएचसी अधीक्षक हरगांव डॉ. संजय गौड़ को चिकित्साधिकारी सीएचसी कसमंडा और सीएचसी अधीक्षक रामपुर मथुरा डॉ. सुशील कुमार वर्मा को कुष्ठ रोग अधिकारी कार्यालय में चिकित्साधिकारी पद पर तैनात किया गया है। वहीं, सीएचसी सांडा से डॉ. सुनील यादव को सीएचसी अधीक्षक कसमंडा, एलिया से डॉ. नितेश कुमार वर्मा को सीएचसी अधीक्षक हरगांव और रामपुर मथुरा से डॉ. अरुण कुमार सिंह को सीएचसी अधीक्षक रामपुर मथुरा के पद पर तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें