गांव वालों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खैराबाद इलाके के कनायतपुर मजरा बेनीपुर निवासी सीतराम व पत्नी अपने मकान के पास बने हाते की कुंडी बंद करगांव से कुछ दूरी पर बने झाले पर रोज की तरह काम करने चला गया था।
तभी दिन में करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दो बकरियां, एक बकरा जिंदा जल गए। चार बकरियां गंभीर रूप से झुलस गईं।
दो लाख की संपत्ति राख
महोली। कोतवाली इलाके के रमुवापुर गांव में बुधवार शाम अचानक एक घर में आग लग गई। इससे चार घरों की लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दमकल टीम ने गांव पहुंच आग बुझाई। गांव निवासी संतराम के यहां अचानक आग लग गई।
जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते तब तक आग ने पड़ोस के रामऔतार, रामपाल व हुल्लाराम के घरों को चपेट में ले लिया। चारों घरों की करीब दो लाख की संपत्ति राख हो गई। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच की है।