फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू

Thu, 04 Feb 2016 12:01 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। प्राइमरी बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ परसेंडी के जुबैर प्रथम, छोटू द्वितीय तथा सिधौली के अनुपम तृतीय रहे।
विज्ञापन


200 मीटर में नगर के रूपेश जायसवाल प्रथम,  सिधौली के अर्जुन द्वितीय व परसेंडी के छोटू तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में सिधौली के प्रवीण कुमार प्रथम, सिधौली के दिलीप द्वितीय व एलिया के सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद में हरगांव के आकाश प्रथम, पहला के अनूप द्वितीय व खैराबाद के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में हरगांव के शानू शुक्ला प्रथम, महोली के नीरज द्वितीय व ऐलिया के मिन्शू ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में 200 मीटर में पिसावां के अभिषेक प्रथम, सिधौली के मयंक, परसेंडी के सत्यम सिंह तृतीय रहे।
विज्ञापन


400 मीटर में पिसावां के अभिषेक प्रथम, ऐलिया के मिन्शू  द्वितीय व नगर क्षेत्र के सुनील साहू तृतीय रहे। 600 मीटर में हरगांव के विनीत प्रथम, ऐलिया के मिन्शू द्वितीय व नीरज कुमार रामपुर मथुरा तृतीय रहे। ऊंची कूद में परसेंडी के सत्यम प्रथम, गोंदलामऊ के दिलीप द्वितीय व पहला के अंकित तृतीय रहे।

चार गुणे सौ मीटर रिले, लंबी कूद, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो, लोक गीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।  प्राइमरी बालिका  वर्ग में 50 मीटर में पहला की सुनैना प्रथम, सिधौली की सोनी द्वितीय, एलिया की सहरून तृतीय रही।

200 मीटर में सिधौली की शिवानी प्रथम, पहला की सुनैना द्वितीय व मछरेहटा की अर्चना तृतीय रही। 400 मीटर में सिधौली की शिवानी प्रथम, एलिया की रोशनी द्वितीय, पहला की सीमा तृतीय रही। लंबी कूद में पहला की सुनैना प्रथम, बेहटा की रीना द्वितीय व हरगांव की प्रियांशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग में 200 मीटर में पहला की कांती, सरिता व एलिया की प्रियंका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 400 मीटर में पहला की कांती देवी, नगर क्षेत्र की नेहा राजेद्र, मछरेहटा की गोमती देवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।

600 मीटर में पहला की सरिता प्रथम, ऐलिया की मेहरून निशा द्वितीय, हरगांव की रत्ना तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में पहला की अफसाना प्रथम, रेउसा की नैन्सी द्वितीय व पहला की विनीता तृतीय रहीं। चक्का फेंक में छाया प्रथम, अंजली द्वितीय, आरती तृतीय रहीं। खो-खो में परसेंडी प्रथम, खैराबाद द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें