फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Sat, 01 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव में शनिवार को मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर के बेलामऊ खुर्द निवासी आशुतोष (22), रामजी (16) और सूरज (15) बाइक से झरेखापुर आए थे। वापस लौटते समय भैरमपुर गांव के पास खैराबाद रजबहा की पटरी से मिट्टी लादकर झरेखापुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें