फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को लूटने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद/सीतापुर। शराब ठेके की दुकान को बंद कर घर जा रहे सेल्समैन को बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर 33 हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद बाइक व लूट के रुपये सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को पैंतेपुर कस्बे की अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन के पद पर काम कर रहे जय सिंह दुकान बंद कर घर इमलिया मानपुर के लिए जा रहा थे। तभी मानापुर गांव से पहले भट्ठे के पास पीछे से आ रहे रहे तीन बाइक सवारों ने जयसिंह को घायल कर उनका रुपये से भरा बैग व पैन कार्ड, आधार कार्ड व स्टॉक रजिस्टर लूट ले गए थे।
इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी थी। सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक चन्द्रपाल ने टीम के साथ ग्राम मीरानगर के पास से हरिओम व हर्ष निवासी महानगर अचाकापुर पैतेंपुर व सोनू निवासी मोहम्मद जैनी टोला कस्बा पैतेंपुर कोतवाली महमूदाबाद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा हुआ 28 हजार रुपये व कागजात बरामद किए गए है। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है। मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें