लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में तीन दिन पूर्व अवैध संबंधों को लेकर हुई हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पास से आलाकत्ल बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया गया है।
दरअसल खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी वसीक खान की पांच नवंबर को लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तारनपुर में अवैध संबंधों को लेकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले में तारनपुर के चार लोगों को नामजद किया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी नजमुल खान, गुड्डन खान व छोटू खान को लहरपुर इलाके के शेखूपुर ग्राम के निकट गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।