फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.31 करोड़ से बन रहे तीन प्रशासनिक न्यायालय कक्ष

Sat, 29 Nov 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रशासनिक मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और वादकारियों की सुविधा के लिए तीन न्यायालय कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर तकरीबन 1.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग नेे न्यायालय कक्षों का निर्माण कराने के लिए ठेकेदार को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की ओर से भी मुकदमों की सुनवाई की जाती है। साथ ही एडीएम न्यायिक और नगर मजिस्ट्रेट की ओर से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय की कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई की जाती है। इससे दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इस समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा।
शासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक और नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष का निर्माण कराने के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। इस धनराशि से लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के चयनित ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पर एक करोड़ 31 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें