फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में भीगा हजारों क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
कमलापुर में आरएफसी गेहूं क्रय केंद्र पर भीगा गेहूं। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। घंटों हुई झमाझम बारिश में क्रय केंद्रों पर डंप हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। जिले में छह एजेंसियों के 161 गेहूं क्रय केंद्र संचालित हैं। ढुलाई की समस्या होने के चलते अधिकांश क्रय केंद्रों पर भारी मात्रा में गेहूं खुले में डंप है। कमलापुर क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कमलापुर केंद्र प्रभारी आशीष कुमार सैनी ने बताया कि अभी तक 9,500 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। ढुलाई की समुचित व्यवस्था न होने के चलते कई क्विंटल गेहूं डंप है, जो बारिश में भीग गया है। लहरपुर क्षेत्र के क्रय केंद्रों में गेहूं भीगने के साथ जिम्मेदारों की लापरवाही भी उजागर हुई। केंद्र पर तौल कराने के लिए खड़े किसानों का गेहूं भीग गया। कमर तोड़ मेहनत के बाद पैदा की फसल को बर्बाद होता देख किसानों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें