रेउसा इलाके के मारूबेहड़ निवासी महादेव सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को चोर उसके घर घुस गए। जिसके बाद टीवी, सीडी, दो हजार की नगदी, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत करीब 40 हजार का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को बताया गया। यहीं के दिलीप के घर में रात को ही चोरों ने माल पार करने का प्रयास किया।
इसके अलावा थानगांव इलाके के डेलिया गांव निवासी राजाराम ने बताया कि चोर उसके यहां खिड़की से घुस गए। जिसके बाद चोरों ने पांच हजार कैश, सोलर पैनल, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।