लहरपुर कोतवाली के अकवापुर निवासी रामबहादुर (38) पुत्र केसरी गुरुवार शाम घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। देर होने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद उसका शव गांव के पड़ोस स्थित नाले में पड़ा मिला। परिवारीजन के मुताबिक वह नशे का आदी था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।